शोकाकुल माहौल में हुआ पूर्व नपाध्यक्ष पुत्र मनोज का अंतिम संस्कार

0
शिवपुरी। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण शिवहरे के पुत्र व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रामकुमार शिवहरे के चचेरे भाई और कांग्रेस पार्षद श्रीमति वंदना शिवहरे के देवर मनोज शिवहरे का कल असमयिक दु:खद असमायिक निधन हो गया। दिवंगत मनोज 42 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज मुक्तिधाम शिवपुरी में शोकाकुल माहौल में हुआ। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास स्थान जल मंदिर रोड शिवहरे पैलेस से दोपहर ढ़ाई बजे निकाली गई। शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने मनोज शिवहरे के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
श्री शिवहरे के निधन पर विधायक माखन लाल राठौर, प्रहलाद भारती, देवेन्द्र जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, पूर्व विधायक गणेश गौतम, नपा अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना, नपा उपाध्यक्ष भानू दुबे, पूर्व विधायक बीरेन्द्र रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू, राजेश्वरी समाजसेवी समिति के सचिव गोविन्द सैंगर, पत्रकार प्रेमनारायण नागर, प्रमोद भार्गव, संजय बेचैन, बीरेन्द्र बंसल, भगवत शर्मा, ललित मुदगल, अशोक सम्राट, राजू (ग्वाल)यादव, मणिकांत शर्मा, रशीद खान, वीरेन्द्र माथुर, उमेश भारद्वाज, राजकुमार राजू, अशोक कोचेटा, रोहित मिश्रा, कृष्ण कुमार चौबे, वीरू चौधरी, केदार सिंह , भूपेश बंसल, अभय कोचेटा, विपिन शुक्ला, अनुपम शुक्ला आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!