यशोधरा ने दी स्व.लाल साहब को श्रद्धांजलि

shailendra gupta
0
शिवपुरी/बदरवास। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व ग्वालियर सांसद यशोध राजे सिंधिया अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान जिले के बदरवास क्षेत्र में पहुंची। जहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लाल साहब यादव के निधन पर यशोधरा राजे सिंधिया ने उनके निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी शोक श्रद्धांजलि प्रकट की।


इस अवसर पर श्रीमती सिंधिया ने कहा कि स्व.लाल साहब यादव का राजनीति से ज्यादा महल के प्रति स्नेह रहा है उनके लगाव व स्नेह को भुलाया नहीं जा सकता है उन्होनें अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरणा देने वाले कार्य किए है जो हमेशा स्मरणीय बने रहेगे। इस दौरान श्रीमती सिंधिया ने स्व.लाल साहब यादव के परिजनों से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम पूछी और स्व. लाल साहब यादव के जीवन के विस्मरणीय पलों को याद किया। इस अवसर पर स्व. यादव के परिजनों ने पूरे जीवनकाल से जुड़े संस्मरणों को सुनाया। 

इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेसियों के अलावा भाजपा नेत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ कई भाजपाई भी पहुंचे जिन्होंने अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिवार को ईश्वर से इस दु:ख की घड़ी में सहनशक्ति की प्रार्थना ईश्वर से की। इस अवसर पर यशोधरा राजे सिंधिया के साथ राजकुमार सिंह यादव  विधायक चंदेरी, माखन लाल राठौर विधायक शिवपुरी, प्रहलाद भारती विधायक पोहरी, ओमप्रकाश खटीक प्रदेश मंत्री भाजपा, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सुशील रघुवंशी, अनुराग अष्ठाना, रघुवीर सिंह यादव बारई, नबाब सिंह कुशवाह, राधेश्याम बंसल, श्रीमती बिन्नी शर्मा महिला मंडल अध्यक्ष बदरवास, प्रकाशचंद झा, धनपाल यादव दादा, भरत सिंह यादव, किरण कुमार शर्मा, डॉ.प्रदीप सेन आदि मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!