शिवपुरी। शहर के मध्य स्थित रेडिएण्ट ग्रुप शिवपुरी के द्वारा शहर के बेरोजगार एवं शिक्षित नवयुवकों के लिए जॉब व कैरियर फेयर 2012 का आयोजन प्रात: 10 बजे से सायं 6:00 बजे तक स्थानीय ग्राम ककरवाया स्थित रेडिएण्ट गु्रप सीआरपीएफ कैम्पस पर 8 जुलाई को किया जा रहा है।
रेडिएण्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि शिक्षित व बेरोजगारों नव युवकों के लिए रेडिएण्ट ग्रुप द्वारा जॉब एवं कैरियर फेयर मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में आने वाले नवयुवकों के लिए संस्था का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक बेरोजगार व शिक्षित युवक रोजगार से जुड़ें और अपने भविष्य का निर्माण करें। इस मेले के बारे में अधिक जानकारी के लिए संस्था के महल कॉलोनी स्थित रेडिएण्ट कार्यालय व मुकेश एवं दिनेश सर से जानकारी ली जा सकती है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।