पत्रकार संगठन जम्प का प्रांतीय सम्मेलन 12 को

shailendra gupta
0
शिवपुरी- पत्रकारों के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स(एन.यू.जे.) की प्रादेशिक इकाई जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश (जम्प) का प्रान्तीय सम्मेलन आगामी 12 जुलाई को स्थानीय होटल टूरिस्ट विलेज शिवपुरी पर प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जम्प के इस प्रादेशिक सम्मेलन में लगभग दो सैकड़ा से अधिक पत्रकारगण भाग लेंगे। जम्प के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वह प्रांतीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति से दी जम्प के प्रदेश सचिव अजय सिंह कुशवाह व जिलाध्यक्ष सुनील व्यास ने।

कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जम्प के प्रदेश सचिव अजय सिंह कुशवाह व जिलाध्यक्ष सुनील व्यास ने संयुक्त रूप से बताया कि जम्प का प्रदेश स्तरीय प्रांतीय सम्मेलन आगामी 12 जुलाई को स्थानीय होटल टूरिस्ट विलेज में प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में एन.यू.जे. के राष्ट्रीय महासचिव एवं नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रासबिहारी शर्मा उपस्थित रहेंगे। 


सम्मेलन की अध्यक्षता जम्प के प्रदेश सचिव सुरेश शर्मा करेंगे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में एन.यू.जे. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रामभुवन सिंह कुशवाह भाग लेंगे। इनके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों में बालमुकुन्द भारती एवं डॉ.नवीन जोशी भोपाल, रविन्द्र वाजपेयी जबलपुर तथा ओमप्रकाश फरकिया इन्दौर के साथ प्रदेश के जबलपुर, रीवा, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, चम्बल एवं सागर संभाग से अनेक पत्रकार शिवपुरी पधार रहे है। सम्मेलन में जम्प के द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी एवं अध्यक्ष की अनुमति से कार्यकारिणी की बैठक संपन्न भी होगी। जम्प के प्रदेश सचिव अजय सिंह कुशवाह व जिलाध्यक्ष सुनील व्यास ने जम्प के सभी सम्मानित पदाधिकारी व सदस्यों से प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!