शिवपुरी में समर्थकों का क्रमिक अनशन 25 से

0
शिवपुरी। देश में बढ़ते करप्शन के खिलाफ आगामी 25 जुलाई से अन्ना जी के मार्गदर्शन में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया गौर गोपाल राय का जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन के साथ ही शिवपुरी में भी इंडिया अगेन्स्ट करेप्शन के बैनर तले क्रमिश अनशन होने जा रहा है।


इस क्रमिक अनशन के बैनर तले अन्ना समर्थक माधव चौक चौराहे पर एकत्रित होंगे और भ्रष्टïाचार व जन लोकपाल बिल को लागू करने की मांग करेंगे। इस अनशन में जो नेता लोकपाल बिल में अडग़ा साबित हो रहे है उनके विरूद्घ उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी निकालने के साथ-साथ जांच कराऐंगे कि यह संपत्ति इन्होंने कहां से और कैसे अर्जित की। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा।

इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के मनोज गौतम,अतुल भार्गव, संजय जैन, प्रमोद मिश्रा, रोहित मिश्रा, मनोज जैन, योगेन्द्रशरण मिश्रा, नितिन शर्मा, रिंकू धाकड़, वैदिक शैलेन्द्र पाण्डे, रोहित यादव, नीतेश झा, अभियंक जैन, अभिनंदन जैन, पवन तिवारी, राजेश भार्गव, महेन्द्र भार्गव, हेमराज मिश्रा आदि ने सभी समाजसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों व शिवपुरीवासियों से आग्रह किया है कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए आगामी 25 जुलाई से भ्रष्टïाचार विरोधी अभियान को चलाने समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में क्रमिक अनशन होने जा रहा है। इस अनशन में भ्रष्टाचार को मिटाने, जन लोकपाल बिल को पास कराने एवं आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले नेताओं के विरूद्घ जांच की मांग की जाएगी। इस संबंध में क्रमिक अनशन के साथ ही जन-जन से सहयोग के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। संगठन के मनोज गौतम ने बताया कि इस अभियान की व्यापक रूपरेखा के साथ हजारों की संख्या में भ्रष्टïाचारियों व भ्रष्टïाचार से संबंधित पेम्पलैट भी छपवाई गई जिससे जनता के बीच पहुंचकर इनके विरूद्घ अभियान में सहयोग लिया जा सके।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!