शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के भावखेड़ी गांव में बीती रात अपने कमरे में अकेली सो रही विवाहित महिला के साथ गांव के एक युवक तेजसिंह पुत्र मिट्टू ने छेड़छाड़ कर दी। महिला जब चिल्लाई तो युवक भाग निकला।
उसके विरूद्ध सिरसौद थाने में भादवि की धारा 354 के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है। लेकिन आरोपी फरार है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विजय जाटव की 21 वर्षीय पत्नी मालती (परिवर्तित नाम) कमरे में सो रही थी। उसका पति दूसरे कमरे में था। इसी का फायदा उठाकर बलात्कार करने की नियत से आरोपी तेजसिंह महिला के कमरे में घुस आया और उसके साथ अश£ील हरकतें शुरू कर दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।