अब युवक की नग्न लाश रेल की पटरियों पर

0
शिवपुरी। जिले भर में इन दिनों कहीं हत्या तो कहीं अज्ञात लाश तो कहीं अपहरण, बलात्कार ऐसे अपराधों में कमी आने की बजाए बढ़ते ही जा रहे है। अभी कुछ दिनों पहले जहां खनियाधाना में हत्या की वारदातें हुई तो वहीं अब शिवपुरी में रेलवे क्रॉसिंग से महज 100 मीटर की दूरी पर युवक की नग्र लाश रेल पटरियों के बीच में मिली है। उक्त युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के लगभग संभावित है और वह अज्ञात है। ऐसा प्रतीत होता है कि या तो उसकी हत्या हुई है या फिर टे्रन से गिरने से वह मौत का शिकार हुआ है। पुलिस की नजर में यह दुर्घटना का मामला है लेकिन हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। टीआई दिलीप यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण के विषय में सुनिश्चित रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

आज सुबह घूमने जाने वाले लोगों ने देखा कि रेलवे स्टेशन के नजदीक पोहरी रोड की क्रासिंग के पास रेल पटरियों के बीच में एक लाश पड़ी हुई है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लाश पटरियों के बीच में थी और उसके सिर में चोट के निशान पाए गये थे। मृतक की पेंट और चड्डी शरीर से गायब थी और वह नग्र था। शरीर के ऊपरी हिस्से में वह शर्ट पहने हुआ था। 

उसकी पेंट घटना स्थल से 100 मी. दूरी पर पाई गई। कुछ दूरी पर शर्ट की आस्तीन भी पाई गई। टीआई दिलीप यादव का अनुमान है कि रेल से गिरने पर युवक की मौत हुई और घिसटने के कारण ही पेंट उसके शरीर से अलग हुआ है। परंतु पेंट का न फटना इस कहानी को झुठला रहा है। मृतक के सिर में चोट है, उसका पूरा सिर फट गया है  जबकि शरीर पर कोई चोट नहीं है। इससे ऐसा लगता है कि यदि उसका शरीर पटरी के नीचे आता तो अन्य अंग भी प्रभावित होते। दूसरी बात यह है कि मृतक का शव पटरियों के बीच में मिला है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि शायद हत्या करने के बाद उसे फेंक दिया गया। कुल मिलाकर युवक की मृत्यु हत्या और दुर्घटना के बीच उलझ गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!