शिवपुरी। जिले के ऐरावन वन क्षेत्र के मडीखेड़ा डेम के पास वन महकमे के कर्मचारियों ने नील गाय का शिकार करने वाले पांच शिकारियों में से चार को दबोच लिया है। दबोचे गए शिकारियों से शिकार की गई नील गाय का सिर, पैर, खाल तथा मास बरामद किया है। एक शिकारी अभी फरार बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन महकमे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले के ऐरावन वन क्षेत्र में मुखबिर के आधार पर मिली सूचना के आधार पर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्यवाही करते हुए मड़ीखेड़ा डेम के पास नील गाय का शिकार करके उसका मास पका रहे थे। तभी वन महकमे के कर्मचारियों ने छापामार कार्यवाही कर शिकारियों से शिकार की गई नील गाय के पैर, सिर तथा खाल बरामद की।
शिकार करने वाले पांच शिकारियों में फूल सिंह आदिवासी पुत्र भरोसी आदिवासी उम्र 22 निवासी चाड़ को तत्काल गिरफ्तार कर लिया वहीं चार शिकारी घटना स्थल से भागने सफल रहे। फूल सिंह आदिवासी पर जब सख्ती की गई तो उन्होंने अन्य शिकारियों को गिरफ्तार कराने में सहयोग किया। जिस पर वन विभाग कर्मचारियों वन संरक्षण 1972 के संसोधित एक्ट की धारा 27,29,37,(6),50,51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।