शिवपुरी-दलितों के साथ होने वाले अत्याचारों में भी कमी आने की संभावना कम ही नजर आ रही है क्योंकि दलित कुछ भी करें तो उसे अन्य समाज व वर्ग के लोग किसी न किसी कारण से परेशान करते ही है कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिले के नरवर क्षेत्र में, एक दलित को तेज गति से वाहन चलाने पर अपनी नाक कटानी पड़ी।
नरवर के ग्राम जैतपुर के कुछ लोगों ने इस दलित के तेज गति से वाहन चलाना नागवार गुजरा और उन्होंने इस युवक को रोका और नाक काट दी। नाक काटने से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए नरवर से ग्वालियर भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के नरवर क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुर तिराहे पर बीती रात्रि डेढ़ दर्जन लोगों ने मिलकर तेज गति से बाईक चलाने वाले दलित युवक की नाक काट दी। ग्राम काशीपुरा में निवासरत देवीसिंह, अजीत, छोटू, नरेश, श्याम, बनवारी सहित 18 लोग गत दिवस रात्रि 9 बजे पास के गांव जैतपुर में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल गए थे।
तभी ग्राम अमरपुर में निवासरत हरिजन युवक प्रकाश पुत्र गुल्लीराम जाटव उम्र 25 वर्ष जैतपुर तिराहे से तेज गति से अपनी बाईक को ले जा रहा था यह बात उक्त लोगों को नागवार गुजरी और उसे रोककर सभी ने एक राय होते हुए प्रकाश की नाक काट दी। नाक कटने के साथ ही प्रकाश की नाक से खून की धार बहने लगी और आरोपी मौके से फरार हो गए। जैसे-तैसे प्रकाश को गंभीर अवस्था में नरवर से ग्वालियर ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।