बलात्कार का शिकार हुई विवाहित प्रेमिका

shailendra gupta
0
शिवपुरी- तीन माह पहले नरवर थाना क्षेत्र से अपने प्रेमी के साथ भागी विवाहिता युवती बलात्कार का शिकार हो गई। मेडीकल परिक्षण के बाद उसके प्रेमी रामधर पुत्र केशरिया कुशवाह के विरूद्ध अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तारी भी कर ली है जबकि करैरा इलाके में शादी के चार साल बाद विवाहित प्रेमिका अपने प्रेमी वीरू चिड़ार के साथ भाग निकली, लेकिन परिजनों और पुलिस ने उसे बस स्टेण्ड से बरामद कर लिया। परंतु प्रेमी भाग निकला।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नरवर थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय विवाहित युवती जब अपनी ससुराल से मायके आई तो 11 मार्च को उसका प्रेमी रामधर कुशवाह उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीडि़ता के परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। पहले इस मामले में गुमशुदगी और फिर आरोपी युवक के विरूद्ध अपहरण का मामला पंजीबद्ध किया गया। 

कल पुलिस ने आरोपी रामधर कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि प्रेमी ने अपनी विवाहित प्रेमिका के साथ बलात्कार भी किया। मेडीकल में बलात्कार की पुष्टि होने के बाद अपहरण के इस मामले में बलात्कार की धारा भी आरोपी रामधर के विरूद्ध जोड़ दी है। जबकि कल की करैरा क्षेत्र से एक विवाहिता अपने प्रेमी वीरू चिराड के साथ भाग निकली। बाद में युवती को बरामद कर लिया गया, लेकिन प्रेमी फरार बना हुआ है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि विवाहित युवती अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!