शिवपुरी- जिले के अमोला थाना क्षेत्र में ग्राम सलैया के निकट आज सुबह एक दम्पत्ति से मोटरसाइकिल लूट की सनसनीखेज वारदात घटित हुई है। कट्टों से लैस और मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने महेश रावत और शीला रावत से उनकी मोटरसाइकिल छिना ली तथा महिला को गंभीर रुप से घायल कर दिया। लूटेरे मोबाइल और शीला की सोने की चैन छिना कर भागने में सफल रहे है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश रावत पुत्र देवी सिंह रावत उम्र 35 वर्ष निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी शिवपुरी हाल निवासी कल्याणपुर अपनी काले रंग की मोटरसाइकिल सीडी डॉन क्रमांक एमपी 33 बी 9785 पर सवार होकर शिवपुरी से कल्याणपुर गांव जा रहे थे। लेकिन सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर झांसी रोड पर सलैया गांव के निकट मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी जिससे महिला मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके बाद बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर महेश रावत से मोटरसाइकिल और उसका मोबाइल छिना लिया। लुटेरों ने शीला रावत के गले में पड़ी सोने की चैन भी उतरवाई और भाग निकले। इसके बाद लुटे दम्पत्ति ने अमोला थाने पहुंचकर अपने साथ हुई लूट की वारदात की रिपोर्ट लिखाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।