शिवपुरी। कोलारस थानान्तर्गत आने वाले ग्राम मोहराई एवं चौकी चक्क में आज जमीन को लेकर विवाद हो गया है। जिसमें पुलिस ने दोनों गुटो के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी जगराम पुत्र रतनलाल धाकड उम्र 30 वर्ष ने निवासी मोहराई के जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हो गया जिसमे आरोपी जयपाल संतोष पुत्र रतनलाल धाकड़ ने फरियादी के घर पर जाकर झगड़ा कर दिया।
उसके बाद फरियादी और आरोपी दोनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। जिसमें पुलिस ने अपराध क्रमांक 211-12 धारा 294, 323, 506, 34 आई पी सी धारा के तहत मामला पंजीबद्घ कर लिया है। इसी तरह के झगड़े का मामला चौकी चक्क में भी सामने आया है। जिसमें फरियादी सोहन सिंह पुत्र राधेलाल लोधी निवासी चौकी चक्क के घर पर बने हुये चबूतरे पर आकर आरोपियों ने झगड़ा कर दिया। आरोपी लालाराम पुत्र राधेलाल लोधी निवासी चौकी चक्क आया और फरियादी से विवाद किया। वहीं पुलिस ने अपराध क्रमांक 212-12 धारा 294, 323, 506, 34 आई पी सी का मामला दर्ज कर लिया है। यह घटनायें लगभग सुबह 7 बजे की हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।