अब बहेगी विकास की बयार:डॉ.रीता गुप्ता

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शहर का एक मात्र प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गांधी (गल्र्स कॉलेज)महाविद्यालय में अब विकास की नई बयार बहेगी निश्चित रूप से यहां शिक्षा और कला के क्षेत्र को निखारकर युवतियों को उनकी रूचि के अनुसार शिक्षण कार्य कराया जाएगा। प्रत्येक विषय में विशेष योग्यता वाले विद्यार्थी को कॉलेज प्रबंधन द्वारा हर संभव सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही समय-समय पर सृजनात्मक, रचनात्मक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश भी डाला जाएगा।


यह बात कही जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के लिए मनोनीत हुई श्रीमती डॉ.रीता गुप्ता पत्नी डॉ.राजेन्द्र गुप्ता विद्यादेवी हॉस्पिटल ने, जिनका म.प्र.शासन द्वारा गल्र्स कॉलेज शिवपुरी में जनभागीदारी अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया है। अपने इस मनोनयन पर डॉ.श्रीमती रीता गुप्ता ने अपने पदीय दायित्व के निर्वाह का संकल्प लिया और कॉलेज में विकास पूर्ण कार्य कराए जाने की बात भी कही।

शिवपुरी में भाजपा नेता व चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ.राजेन्द्र गुप्ता की पत्नी डॉ.श्रीमती रीता गुप्ता जो कि वर्तमान में जननी प्रकोष्ठ की जिला संयोजक है को गल्र्स कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!