शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रूपये के इनामी पप्पू गुर्जर और उसके तीन साथियों की मौत हो गई थी लेकिन एक डकैत भाग निकलने में सफल रहा था। पुलिस का अनुमान था कि भागा गया डकैत 25 हजार का इनामी पप्पू बहराई है। लेकिन अब जो जानकारी पुलिस को मिल रही है उससे पता चलता है कि भागा गया डकैत पप्पू नहीं था। भागा गया डकैत कौन था पुलिस उसकी पहचान की उधेड़बुन में लगी हुई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ से एक दिन पहले पप्पू गुर्जर गैंग मुखबिर की तलाश में मडेवा गांव आया था। यहां उसके साथ 6 अन्य डकैत थे। बताया जाता है कि यहां पप्पू गुर्जर का पप्पू बहराई से विवाद हो गया था और वह गैंग छोड़कर चला गया था। पप्पू बहराई के पास एसएलआर बंदूक थी लेकिन घटना स्थल पर पुलिस को कोई एसएलआर नहीं मिली जिससे भागे गए डकैत के पप्पू बहराई होने की आशंका कम है। पुलिस अब भागे गए डकैत की पहचान के लिए आसपास के गांव में पूछताछ में लगी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।