शिवपुरी। जिले के कस्बा मगरौनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह नेताजी के युवा पुत्र बबलू सिंह गुर्जर का जैतपुर के पास करैरा रोड़ पर एक मोटर साईकिल दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। बबलू गुर्जर अपने पीछे पत्नि दो लड़कियां एक लड़का छोड़ गए हैं।
दशरथ सिंह के पुत्र के निधन पर उनके निवास पुरानी मगरौनी पर शोक व्यक्त करने वाले भाजपा नेताओं तथा रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। वहीं पोहरी विधायक प्रहलाद भारती और करैरा विधायक रमेश खटीक, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवल सिं गुर्जर, गौ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुघर सिंह गुर्जर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जण्डेल सिंह गुर्जर,भाजपा नगर अध्यक्ष हरिहर प्रसाद शर्मा, नाथूराम दुबे, दीवानचंद सचदेवा, वासुदेव पाठक आदि नेताओं ने उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया और ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।