बस-मोटरसाईकिल भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत

shailendra gupta
0
शिवपुरी- शहर से 10 कि.मी. दूर खूबत घाटी पर बस और मोटर साईकिल की भिडंत में पिता पुत्र की मौत हो गई वहीं पत्नि सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा गया है।


जानकारी के अनुसार दिनेश गौड़ अपनी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 33- एमबी 0836 पर अपनी ससुराल से पत्नि व तीन बच्चों को बिठाकर मोहना से शिवपुरी आ रहा था तभी खूबत घाटी पर अहमदा बाद से भिण्ड जा रही बस क्रमांक एमपी 30 पी 1015 से जोरदार भिडंत हो गई। इसमें दिनेश गौड़ उम्र 42 वर्ष पुत्र पियुष उम्र 4 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में पत्नि श्रीमती प्रतिभा गौड़, बेटी दीपा 5 वर्ष और पुत्र क्रष उम्र 3 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बस पलटने से पांच बाराती घायल

जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की लघेडा रोड पर कल रात को बराती बस के पलट जाने से उसमें सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों के नाम मलखान सिंह लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी पायगा, रामनिवास लोधी, हरभान लोधी और संग्राम लोधी निवासी भरतपुर और कन्हई लोधी निवासी मोहारी बताए गए हैं। बस क्रमांक एमपी 32 एफ 0020 से जा रही थी कि उक्त बस तेज गति के कारण लघेडा रोड पर पलट गई। बताया जाता है कि मलखान लोधी के भाई अशोक लोधी की बारात पायगा मायापुर से कल रात रूपनबार जा रही थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!