कलेक्टर के हस्तक्षेप से नपं. कर्मचारियों का वेतन मिला

shailendra gupta
0
शिवपुरी/खनियाधाना। नए आए कलेक्टर आरके जैन नपं. खनियाधाना के कर्मचारियों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। कर्मचारियों का वेतन अध्यक्ष श्रीमति अनीता साहू के पति जगदीश साहू के हस्तक्षेप से रूक गया था और ठेकेदारों तथा सीएमओ के कार्याे में भी व्यवधान उत्पन्न हो गया था। लेकिन अब कलेक्टर आरके जैन और सीएमओ नरेन्द्र कुमार पाठक के सहयोग से कर्मचारियों को वेतन मिल गया है और वे कलेक्टर का गुणगान कर रहे है।

जानकारी के अनुसार अध्यक्ष के पति ने जिद कर अपनी पत्नी को कर्मचारियों के वेतन पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था और उन्होंने नपं. की कार्यप्रणाली में अनावश्यक हस्तक्षेप जारी रखा था। जब कर्मचारियों ने कलेक्टर का ध्यान इस ओर आकर्षित किया तो उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि वे बिना अध्यक्ष के हस्ताक्षर के कर्मचारियों के वेतन चेक काटें। यह भी जानकारी मिली है कि अध्यक्ष पति प्रत्येक निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हैं और भुगतान में बाधक बन रहे हैं। आम जनता ने कलेक्टर से परिषद में अनाधिकृत लोगों का हस्तक्षेप बंद करने की मांग की। कांगे्रस प्रतिनिधि संजय शर्मा ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!