शिवपुरी. शहर को क्लीन एवं ग्रीन बनाने का वादा हमने किया था जिसे हम पूरा कर रहे है। इसलिये प्रत्येक वार्ड में सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। साथ ही हर छोटी बडी नालियों और बडे- बडे नालों में भी सफाई कराई जा रही है साथ ही सफाई उपरांत नालियों के आस पास डीडीटी पावडर एवं नालियों में दवा छिडकाव कराया जा रहा है .
उक्त बात नपाघ्यक्षा में वार्ड क्रमांक 14 के नागरिकों से सफाई अभियान के निरीक्षण के दौरान कही। इस तारतम्य में वार्ड क्रमांक 14 के हर कोने से लेकर सम्पूर्ण वार्ड में सफाई का कार्य किया गया। इस अभियान में नपाध्यक्षा रिशिका अनुराग अष्ठाना के साथ भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना, वार्ड पार्षद श्रीमति शशिकला यादव, सावित्री भटेले, मथुरा प्रजापति, अजय भार्गव, बलबीर यादव, हरिसिंह कुशवाह, नीरज बेडिया, भोपाल सिंह दांगी, गोपाल यादव, सतीश श्रीवास्तव, प्रभात मिश्रा, जुगनू मित्तल, ऋषभ श्रीवास्तव, श्याम परिहार, राकेश कुशवाह, दीपक धाकड, नीरज खटीक, अमित भटेले, तुलसी राम जाटव, राकेश जैन, बंटी जैन आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।