राज्य शासन ने तत्कालीन वन मण्डल अधिकारी रतलाम वर्तमान में उप वन संरक्षक राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर सुरेश कुमार पलाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पलाश के विरूद्ध विशेष पुलिस स्थापना संगठन द्वारा अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के कारण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की जा रही है। निलंबन अवधि में पलाश का मुख्यालय राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर रहेगा।
2. राज्य शासन द्वारा श्री आर.सी. अरोरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा को महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद श्री अरोरा को महानिदेशक नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।