पटवारी आत्महत्याकांड का आरोपी तहसीलदार रिटायर

0
शिवपुरी/कोलारस-जिले के कोलारस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से तहसीलदार लच्छीराम कोली पर पटवारी फिरोज खान आत्महत्या काण्ड को लेकर लोगों के तहसील में कई चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं हो पा रहे थे। जिससे लोगों को काफी परेशानी भी होती थी इसी बीच प्रशासन द्वारा तहसीलदार लच्छीराम कोली पर मामला पंजीबद्घ होने के बाद भी उन्हें पुन: कोलारस में तहसीलदार के रूप में पदस्थ कर दिया गया।

श्री कोली अपने काम को कर ही रहे थे कि इसी दौरान 30 अप्रैल को उनका कार्यकाल पूरा हो गया और वह सेवानिवृत्त हो गए। लच्छीराम कोली के सेवानिवृत्ति के बाद नए तहसीलदार के रूप में शिवपुरी से कोलारस पहुंची श्रीमती शारदा पाठक ने कोलारस तहसीलदार का पदभार ग्रहण कर लिया है। कोलारसवासियों ने आशा व्यक्त की है कि नए तहसीलदार के रूप में श्रीमती पाठक अपने पदीय दायित्व का अच्छी तरह से निर्वाह करेंगी, साथ ही किसानो को भी श्रीमती पाठक से आशा है कि उनकी खरीद का उन्हें सही मूल्य उचित समय पर मिलेगा और उनकी समस्याओं का निराकरण भी होगा। यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि श्रीमती पाठक अपने कर्तव्य का किस तरह से निर्वाह कर पाऐंगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!