पूर्व टीआई सिकरवार का निधन, उठावनी कल

0
स्व.सियाराम सिंह सिकरवार
शिवपुरी-शहर के पोहरी रोड स्थित निवासरत पूर्व टी.आई. सियाराम सिंह सिकरवार का बुधवार 2 मई को हृदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। स्व.सिकरवार के इस निधन से शहर में शोक की लहर व्याप्त रही। जहां सुबह से ही स्व.सिकरवार के निवास पर उनके परिजन, मित्र एवं सहयोगीगणों का उनके अंतिम दर्शन को भीड़ लगी रही। प्रात: 10 बजे से स्व.सिकरवार की अंतिम यात्रा उनके निज-निवास से शुरू हुई, जो शहर से होकर मुक्ति धाम पहुंची।


जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र सोनू सिकरवार द्वारा मुखाग्नि दी गई। स्व.सिकरवार अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है जिसमें उनके पुत्र सोनू सिकरवार, अरविन्द सिकरवार, भानु सिकरवार शामिल है। कुछ समय से शुगर की बामरी से ग्रसित स्व.सियाराम सिंह सिकरवार को बीती 1 मई की रात्रि को अचानक तकलीफ हुई और उन्हें तुरंत उनके पुत्र सोनू सिकरवार व भानु सिकरवार एम.एम.हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जब स्व.सिकरवार का इलाज चिकित्सक कर ही रहे थे कि तभी अचानक हृदय गति रूक  जाने से उन्होंने अंतिम सांसे ली। स्व.सिकरवार की अंतिम यात्रा में परिजन, साथीगण, रिश्तेदार, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार शामिल रहे जिन्होंने मुक्तिधाम पर अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की। कल 4 मई को प्रात: 8 बजे उठावनी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!