शिवपुरी-गत दिवस महल कॉलोनी स्थित अग्रवाल शोरूम में हुए सिलेण्डर विस्फोट में घायल पांच लोगों में तीन महिलाओं को गंभीर अवस्था में ग्वालियर से दिल्ली रैफर किया गया है। इन घायलों में शिवपुरी निवासी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव विष्णु अग्रवाल की पत्नी विजया अग्रवाल, मॉं दक्खो बाई अग्रवाल शामिल है।
सभी घायलों को उपचार दिलाने के लिए परिजनों द्वारा दिल्ली ले जाया गया है। वहीं अन्य दो घायल विष्णु अग्रवाल व पुनीत अग्रवाल का इलाज अभी जारी है। घटना के बाद सभी शहरवासियों में इस घटना को लेकर अग्रवाल परिवार के प्रति संवेदनाऐं जुड़ी है। शहर में इस हादसे ने पुराने मामलों को भी याद दिला दिया है। जहां बीते कुछ समय पहले ही नबाब साहब रोड पर हुए गैस सिलेण्डर हादसे में पूरा परिवार ही इस हादसे की भेंट चढ़ चुका था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।