दो दिन बाद फिर कर डाला बलात्कार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बलात्कारी पुरूष के किस प्रकार से हौंसले बढ़ते है इसका एक उदाहरण जिले के खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम अचरौनी में देखने को मिला। जहां एक बलात्कारी पुरूष ने ग्राम की ही एक महिला की उस समय अस्मत लूट ली जब उसके बच्चे मकान की छत पर सो रहे थे और पति बाहर था महिला को अकेला पाकर बलात्कारी ने घर में घुसकर जबरन मुंह काला और भाग आया।

जब महिला ने अपने साथ हुए दुराचार की शिकायत पति अथवा पुलिस को नहीं की तो बलात्कारी के हौंसले बढ़ गए और वह घटना के दो दिन बाद फिर से उसी महिला के साथ जबरन बलात्कार कर आया। अपने साथ दो बार हुए दुराचार से सहनशीलता खत्म कर महिला ने आखिरकार अपना मुंह खोला और पति को पूरा मामला कह सुनाया। जिस पर आरोपी बलात्कारी के खिलाफ खनियांधाना थाना पुलिस ने  आरोपी सुनील साहू पुत्र बिल्ला साहू निवासी अचरौनी के खिलाफ भादावि की धारा 376, 450, 3(2)(5)एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लू कोरी की पत्नी रामशखी (बदला हुआ नाम) 26 मई की रात्रि को घर में अकेली थी। उसका पति बेलदारी का कार्य करता है और वह मुहारी गया हुआ था। घटना वाले दिन महिला घर के कमरे में अकेली सो रही थी जबकि बच्चे छत पर सोये हुए थे। इसी का आरोपी ने फायदा उठाया और सूने घर में घुसकर महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बलात्कार के बाद महिला ने लोकलाज और शर्म के कारण चुप्पी साध ली लेकिन इससे आरोपी के हौंसले बुंलद हुए और उसने  इसे महिला की सहमति माना। इसके बाद आरोपी सुनील साहू फिर 28 मई की रात्रि को महिला के घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन बल्लू कोरी जब घर आया तो उसकी पत्नी ने रोते हुए अपने साथ हुए घटनाक्रम से उसे अवगत कराया। पुलिस ने प्रकरण विवेचना में ले लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!