बस ट्रक भिडंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

0

शिवपुरी- शहर से लगभग 5 किमी दूर स्थित बालाजी धाम के पास आज सुबह एक बस और ट्रक की आपस में भिडंत हो गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे बस क्रमांक एमपी 33 पी 0317 ग्वालियर की ओर जा रही थी तभी शिवपुरी की ओर से जा रहे ट्रक क्रमांक एचआर 55 पी 9774 ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बालाजी धाम के पास बस में जोरदार टक्कर दे मारी जिससे बस में सवार डॉ. रजनी पत्नि डॉ. अशोक जैन निवासी सतनबाडा, नानू पुत्र बच्चू यादव निवासी नरवर, राम पुत्र राजेन्द्र निवासी नरौआ, सिराई पुत्र अनवर निवासी पुरानी शिवपुरी, मुरारीलाल पुत्र रामचरण ओझा निवासी शिवपुरी, राजकुमारी पत्नि ज्ञान सिंह, सुजान पत्नि जितेन्द्र जाटव निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, मनोज पुत्र सुमन निवासी गुना आदि कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!