शिवपुरी- जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोडर गांव में बीती रात्रि एक महिला ने अग्निस्नान कर लिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन पत्नि सुखवीर परिहार उम्र 27 निवासी कोडर थाना अमोला ने अज्ञात कारणों के चलते अग्नि स्नान कर लिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई इस बात की जानकारी परिवार जनों को जब लगी तब महिला ने चीख ने चिल्लाने लगी तब जाकर परिवार जनों ने महिला के ऊपर कम्बल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और झुलसी हुई महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।