खिड़की से बाहर निकाला हाथ, फंसकर कट गया

shailendra gupta
0
शिवपुरी,-भितरवार से करैरा आ रही शीतला बस में से एक यात्री को हाथ बाहर निकालना महंगा पड़ गया। क्रासिंग पर यात्री धर्मेन्द्र गौड का हाथ टे्रक्टर की टक्कर से कट गया। उसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। सीहौर पुलिस ने आरोपी टे्रेक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे शीतला बस भितरवार से करैरा आ रही थी। करैरा से 20 किमी दूर ग्राम हथेडा के नजदीक उक्त दुर्घटना घटित हो गई। बताया जाता है कि कैरूआ निवासी धर्मेन्द्र गौड बस में से हाथ बाहर निकाले हुए था अचानक पीछे से एक टे्रक्टर आ गया और उसका हाथ टे्रक्टर ट्रॉली की टक्कर से कटकर अलग हो गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!