शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम दुहाई में जमीनी विवाद के चलते एक युवक रामकिशन पुत्र श्रीपत लोधी को गोली मार दी गई है। रामकिशन के कंधे में गोली लगी है और उसकी हालात खतरे के बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने तीन आरोपियों हरि लोधी भगवत लोधी और हजरत लोधी के विरूद्व हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसारी फरियादी और आरोपी दोनो पड़ोसी है और उनका काफी दिनों से जमीन संबधी विवाद चला आ रहा है। आज सुबह छह बजे जब फरियादी रामकिशन अपने भाई वीरसिंह के साथ मकान से लगी हुई जमीन पर जार लगाने के लिए जा रहा था तो आरोपीगण ने उसे रोका इस पर दोनो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और बताया जाता है कि आरोपियों में से एक ने कट्टा निकालकर रामकिशन को गोली मार दी। जो उसके कंधे में लगी। रामकिशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगड़े में एक और व्यक्ति भगवत उर्फ बल्लू को भी कुल्हाड़ी लगी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।