जमीनी विवाद के चलते अधेड़ को गोली मारी

shailendra gupta
0
शिवपुरी-जिले के करैरा थानांतर्गत आने वाले सीहोर क्षेत्र के ग्राम थरखेड़ा में जमीनी विवाद के चलते एक अधेड़ को घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि अधेड़ अपने परिवार के घर में मौजूद था जहां आरोपी पक्ष के चार लोग बंदूक लेकर आए और घर में घुसकर गोली चलाते हुए अधेड़ के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को तुरंत परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित कर उपचार के लिए शिवपुरी जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला विवेचना में ले लिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल पुत्र चुख्खू लाल जाटव उम्र 65 वर्ष निवासी सीहोर ग्राम खरखेड़ा का ग्राम के ही नारायण पुत्र मन्नू सिंह बघेल से जमीनी मामले को लेकर पुराना विवाद था। जिसके चलते इस जमीनी विवाद के कारणनारायण ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाबूलाल के घर पर सोमवार-मंगलवार की दरम्यिानी रात लगभग 1:30 बजे घर में घुसकर सोते हुए बाबूलाल को गोली मार दी, जो सीधे उसके पेट में जा घुसी। गोली की आवाज सुनकर घर में अफरा-तफरी का माहौल बना और परिजन इकठ्ठे हुए, वहीं आरोपीगण बाबूलाल को मृत समझकर मौके से भाग खड़े हुए। भागते हुए आरोपियों ने बाबूलाल के तबेले में भी आग लगा दी। 
 
जहां आगजनी की घटना से वहां बंधी एक गाय की भी मौत हो गई। इस पर तुरंत पुलिस को परिजनों ने सूचित किया और घायल बाबूलाल को उपचार के लिए करैरा अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नारायण एवं तीन अन्य लोगों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस की इस विवेचना में एक आरोपी गौतम बघेल पुलिस के हत्थे चढ़ गया जबकि अन्यों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!