शिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का शपथ ग्रहण समारोह 17 मई गुरुवार को रात्रि 8 बजे से परिणय वाटिका में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर सांसद यशोधरा राजे सिंधिया विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि आयोजन के दौरान नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाएगी। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष तरूण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीडी गर्ग, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, सचिव सौरभ गौड़, सहसचिव संदीप वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इनके अलावा प्रचार संयोजक वीरेन्द्र वशिष्ठ, प्रचार सचिव अभय कोचेटा, महिला संयोजक मीना गुप्ता और संध्या शर्मा भी शपथ ग्रहण करेंगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।