वो नवविवाहिता दूध लेने गई थी, कर डाला गैंगरेप

shailendra gupta
0
शिवपुरी-जिले के खनियांधाना कस्वे में अपने घर से दूध लेने गई अवयस्क विवाहित युवती को दबोचकर 6 आरोपियों ने मुंह काला किया। बीती रात हुए इस दुष्कर्म की रिपोर्ट आज खनियांधाना थाने में फरियादी महिला और उसके पति रामसिंह केवट ने लिखाई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता बरतते हुए 6 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार  करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं महेन्द्र पुत्र नवल सिंह, अवधेश पुत्र जगदीश केवट, कल्ला उर्फ कमलेश पुत्र नारायण केवट, राकेश पुत्र कल्लू केवट, आकाश पुत्र प्रकाश साहू, जबकि पैनी पुत्र गोपाल साहू निवासी खनियांधाना फरार हैं।



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसिंह केवट की 15 वर्षीय विवाहित महिला रामश्री (परिवर्तित नाम)कल रात अपने घर से कमलेश केवट के पास स्थित दूध डेयरी पर दूध लेने गई थी। उसी समय आरोपियों ने उसे दबोच लिया तथा उसे घसीटकर कमलेश केवट के मकान में ले आए। बताया जाता है कि यहां आरोपियों ने महिला के साथ पूरी रात दो-दो बार कुकर्म किया और सुबह उसको छोड़ दिया। 
 
बलात्कार का शिकार हुई महिला रोते हुए अपने घर पहुंची और जब उसके पति को इस हादसे की जानकारी मिली तो दोनों पति पत्नि आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट लिखाने खनियांधाना थाने आए। जहां आरोपीगण महेन्द्र, अवधेश, कल्ला, राकेश, आकाश, पैनी के विरूद्ध भादवि की धारा 324,342,506 बी, 376 (2)(जी)के तहत बलात्कार का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!