ये कैसा मदर्स-डे/ बेटी बचाओ: दो बेटियों के साथ माँ कूदी कुएं में

shailendra gupta
0
शिवपुरी। यह खबर आज (मदर्स-डे के दिन)तब आ रही है जब मध्यप्रदेश के बेटी बचाओ अभियान को नेशनल प्लेटफार्म पर ले जाने वाले आमिर खान के कार्यक्रम सत्यमेव जयते का दूसरा एपीसोड प्रसारित किया जा रहा है जहां पूरे भारत में बेटी बचाओ के नारे गूंज रहे हैं वहीं खनियांधाना में बेटियों को जन्म देने वाली माँ को अंतत: कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान देनी पड़ी।
जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव में एक विवाहित महिला संध्या पत्नि सीताराम उम्र 27 वर्ष ने अपनी दो मासूम पुत्रियों शिवानी उम्र 4 वर्ष तथा अंजली उम्र 2 वर्ष के साथ कुएं में कूंद कर अपनी जान दे दी। आज माँ बेटियों के शव कुंए में तैरते हुए पाए गए। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग का मामला कायम कर लिया है, लेकिन पुलिस सूत्रों ने स्पष्ट किया कि महिला ने अपनी पुत्रियों के साथ गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल संध्या और उसकी दोनों पुत्रियां अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इस पर उनके परिवार बालों ने उनकी हर जगह तलाश की, परन्तु वे नहीं मिले आज सुबह भी जब महिला और उनकी बेटियों की तलाश चल रही थी, उसी दौरान गांव के कुएं की मुढेर पर लेडिज चप्पल पड़ी हुई पाई गई इस पर जब कुएं में देखा गया तो महिला की लाश तैरती हुई मिली। बताया जाता है कि घटना का कारण घरेलू विवाद है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!