भाई की हत्या, भाभी घायल, पिता ने कराई बेटे के पूरे परिवार के खिलाफ एफआईआर

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिले के खनियांधाना क्षेत्र के ग्राम हुकुमपुर में भाईयों के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना हुई जिसके तहत जमीनी विवाद पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को लाठी, लुंहागी और फर्से से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमले में मृतक हरी सिंह पुत्र संग्राम सिंह उम्र 40 वर्ष की पत्नि जानकी बाई भी गंभीर रूप से घायल हुई है और वह जिला अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है।


इस बारदात में आरोपी अमर सिंह, की पत्नि मुन्नी बाई और पुत्र और पुत्री बलराम, संजू एवं सीमा ने भी भाग लिया। पुलिस ने इन सबके विरूद्ध भादवि की धारा 302, 307,147,148,149 के तहत हत्या और हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपीगण फरार बताए जाते हैं।

फरियादी संग्राम सिंह जो कि मृतक हरी सिंह और आरोपी अमर सिंह का पिता है ने खनियांधाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरी सिंह और अमर सिंह उसके पुत्र हैं, उसने दोनों पुत्रों के नाम संपत्ति कर दी है, लेकिन इसके बाद भी भाईयों का विवाद शांत नहीं हुआ। संग्राम सिंह अपने बड़े पुत्र मृतक हरी सिंह के साथ रहता है उसने पुलिस को बताया कि आज सुबह विवादास्पद जमीन पर खड़े चिरौल के पेड़ को काटने मृतक हरी सिंह पहुंचा था। 

इसी बात पर उसका अपने भाई अमर सिंह से विवाद हुआ और इस विवाद ने इतना गंभीर रूप धारण कर लिया कि अमर सिंह उसकी पत्नि मुन्नी बाई, पुत्र पुत्री बलराम, संजू और सीमा ने हरी सिंह और उसकी पत्नि पर घातक हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। हमले में लाठी, लुंहागी, फर्से का जमकर इस्तेमाल किया गया जिससे हरी सिंह की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नि जानकी बाई उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस मामले में संग्राम सिंह ने आरोपीगणों के विरूद्ध खनियांधाना थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपीगणों के विरूद्ध प्रकरण कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!