शिवपुरी -कोतवाली थाना क्षेत्र में 27 नम्बर कोठी के पास लालमाटी इलाके में सौतेले बाप ने नाबालिग पुत्री को उस समय हवस का शिकार बना लिया जब घर में कोई नहीं था। बलात्कार का शिकार हुई युवती की माँ जब घर आई तब पुत्री ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की उन्हें जानकारी दी। तब माँ बेटी ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी शिशुपाल बरार निवासी सालौदा हाल निवासी लाल माटी के विरूद्ध भादवि की धारा 323, 376 और 506 का मामला दर्ज कराया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाबाई के पति पूरन ओझा का जब निधन हो गया तो उसे आरोपी शिशुपाल परिहार ने रखैल बनाकर अपने पास रख लिया। सियाबाई के साथ उसकी पुत्री भी उसके साथ रहने लगी, लेकिन जैसे-जैसे पुत्री की उमर बढ़ती गई बैसे-बैसे आरोपी शिशुपाल की कुत्सित दृष्टि उस पर पडऩे लगी, लेकिन सियाबाई की मौजूदगी के कारण उसे सफलता हांसिल नहीं हुई।
परन्तु दस मई को उसे तब मौका मिल गया जब सियाबाई शिवपुरी से बाहर चली गई। इस का फायदा उठाकर सुबह-सुबह 11 बजे आरोपी शिशुपाल ने अपनी नाबालिग पुत्री प्रेमा बदला हुआ नाम को दबोच कर उसके साथ दुष्कृत कर डाला। जब सियाबाई आज अपने घर लौटी तब प्रेमा ने रोते हुए उसे पूरी कहानी सुनाई। इस पर सियाबाई ने जब शिशुपाल परिहार से शिकायत की तो आरोपी ने अपनी पत्नि को भी पीटा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।