शिवपुरी- जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम कफार के जंगलों में एक नबालिग युवती की लाश एक खेत के नजदीक बने आम के पेड़ पर झूलती हुई मिली। युवती घर से भैंस चराने के लिए निकली थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हरीराम पुत्र प्रभूदयाल आदिवासी उम्र 22 साल निवासी पिछोर अपने ससुराल में कफार गांव में रहता है तभी वह खेत पर से आ रहा था तभी वहीं एक युवती आम के पेड़ पर टगी दिखी जिस को देखकर इस बात की सूचना तुरंत उसने पुलिस को दी। जिस पर से पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर युवती की पूछताछ की जिस पर से पता चला की बालिका अपनी भैंसों को चराने आई थी पुलिस ने धारा 174 के खिलाफ मर्ग कायम कर बच्ची की लाश पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।