सडक दुर्घटना में मोटरसाइकल सवार की मौत

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पिछोर खनियाधाना से बसई जा रहे एक मोटरसाइकल सवार की सडक दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि एक टैक्टर चालक ने उसे कुचल दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुदरिया थाना बसई जिला दतिया निवासी भगवानदास लोधी अपनी मोटरसाइकल हीरो होण्डा यूपी 93 टी-9250 पर सवार होकर बसई की ओर जा रहा था कि पीछे से आ रहे उसके भतीजे रामनरेश पुत्र मेवालाल निवासी मुडरा ने देखा कि गरेठा के पास सूडर की पुलिया पर उसका फूफा भगवानदास मोटरसाइकल समेत मृत अवस्था में पडा है। वहीं उससे पास से गुजरते टैक्टर को देखा। आज 21 ता0 को 12 बजे मृतक के भतीजे रामनरेश ने पिछोर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!