शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पटेवरी में फसल की बटाई के पैसों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें तीन आदिवासियों के यहां गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत थाना बैराड़ में करा दी गई।
पीडि़त आदिवासी ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र देकर कहा है कि आरोपीगण उन पर राजीनामा के लिए दवाब बना रहे हैं और ऐसे नहीं करने पर गांव न रहने की धमकी भी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती आवेदन में अतर सिंह, दौलतराम, अशोक आदिवासी ने लिखा है कि उन्होंने अपनी जमीन की बटाई मनीराम, राजेन्द्र, देवेन्द्र, घनश्याम कल्याण को दी थी। गत दिवस शाम पांच बजे हम तीनों बटाईदारों के घर पहुंचे और अपनी हिस्से का पैसा मांगने लगे। इस पर से उक्त सभी ने लाठी, लुहांगी से हम पर हमला बोल दिया। इससे उनके शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। आरोपीगण उन पर राजीनामा का दवाब बना रहे हैं। यदि उन्होंने राजीनामा नहीं किया तो आरोपी गांव में न रहने की धमकी दे रहे हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।