करैरा नपं अध्यक्ष का चुनाव शून्य घोषित

shailendra gupta
0
शिवपुरी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभाकांत शुक्ला ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में नगर पंचायत करैरा की निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रजनी कोमल साहू का चुनाव शून्य घोषित कर दिया। माननीय न्यायाधीश महोदय ने यह निर्णय फरियादी चंदा पत्नी हरिशरण गोयल की याचिका का निराकरण करते हुए दिया। श्रीमती गोयल ने भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन न्यायाधीश ने उन्हें निर्वाचित घोषित करने की मांग को रद्द कर दिया।

माननीय न्यायाधीश महोदय ने अपने निर्णय में कहा है कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में 25 हजार से अधिक राशि व्यय नहीं की जा सकती, जबकि श्रीमती साहू ने जो निर्वाचन व्यय घोषित किया है वह 21 हजार 702 है। इसमें पोस्टर, टेम्पलेट का खर्च शामिल नहीं है। इसका व्यय भी चुनाव प्रचार व्यय में नहीं दर्शाया है अर्थात श्रीमती साहू ने इस राशि में व्यय किए जाने वाले खर्च को छुपाया है। यदि यह खर्च छुपाया नहीं जाता तो यह उपधारणा है कि निधारित राशि से अधिक व्यय श्रीमती रजनी कोमल साहू का होता। इस आधार पर माननीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश महोदय ने श्रीमती रजनी कोमल साहू के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!