शिवपुरी,बैराड़। जिले के बैराड़ क्षेत्र में मप्र शासन के आदेशानुसार किसानों को बांटी जाने वाली भू अधिकार ऋण पुस्तिकाएं अभी पूरी तरह से नहीं बांटी गई हैं। इससे मुख्यमंत्री की योजना को पलीता लगाया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैराड़ क्षेत्र में अधिकांश ग्रामों में पटवारियों द्वारा भू अधिकार ऋण पुस्तिकाओं का वितरण नहीं किया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि किताबों के अभाव में हमें हर काम में परेशान होना पड़ता है, जल्द ही शासन द्वारा संबंधित पटवारियों को निर्देश देते हुए किसानों को सूचना देकर एक निश्चित समय पर किसानों को किताबें उपलब्ध कराईं जायें तो यह कार्य किसानों के हित में होगा। मांग करने वालों में लक्ष्मीनारायण शर्मा पूर्व पटवारी, नरेश शर्मा, सूरज सिंह रावत, विवेकानंद पटेल टोरियाखालसा, पुरूषोत्तम शर्मा, ओपी भारद्वाज, रामकुमार शर्मा, रामहेत शर्मा कुंमेड आदि शामिल हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।