5 मौतें: एक्सीडेंट, शराब और अज्ञात लाश

shailendra gupta
0
शिवपुरी- जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्ग आने वाले झिरी गांव के पास दो मोटर साईकिलों की भिडंत हो जाने से तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी संदिग्ध परिस्थितियों में अम्बेडकर कॉलोनी में एक युवक की मौत हो गई वहीं कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रेलवे टे्रक पर युवक लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीराम पुत्र भगवान लाल परिहार उम्र 45 निवासी रामखेड़ी झिरी से अपने गांव रामखेड़ी जा रहा था। तभी दूसरी तरफ से आ रहे रायसिंह पुत्र मथुरा परिहार उम्र 35 निवासी भदरौनी, मनीराम पुत्र गुल्लूराम जाटव 35 निवासी भदरौनी की झिरी पुलिया पर आमने सामने मोटर साईकिल भिडंत हो जाने तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द प्रकरण संज्ञान में ले लिया है। वहीं एक दूसरी घटना में राजेन्द्र पुत्र चरणलाल जाटव उम्र 30 निवासी अम्बेडकर रात्रि में शराब अधिक पी लेने के कारण मौत हो गई वहीं कोलारस रेलवे ट्रेक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिये हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!