शोक समाचार

0
शिवपुरी-अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता भरत अग्रवाल की माताजी का निधन बुधवार देर रात निज निवास पर हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह शहर के मुक्तिधाम पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने शामिल होकर अंतिम श्रद्घांजलि दी।

श्रीमती अशरफी देवी अग्रवाल 85 वर्ष की थीं और वह बीते दो माह से लगातार बीमार थीं। कुछ वर्षों पूर्व ही उनके पति स्वर्गीय ज्ञानीचंद अग्रवाल का निधन हुआ था। उनकी अंत्येष्ठी में न केवल जिले के पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह ने शामिल होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, वरन् शहर के विभिन्न वर्गों के नेता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर मुक्तिधाम स्थल पर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए। उनके परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्रियों सहित नाती-पंती भी हैं। उनकी उठावनी 26 मई शनिवार को दोपहर 3 बजे से भरत अग्रवाल के निवास गुरुद्वारा रोड पर रखी गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!