पोहरी में चोरों का धमाल, कई स्थानों की चोरी

shailendra gupta
0
शिवपुरी-पोहरी कस्बे में इन दिनों चोरों का आतंक छाया हुआ है एक माह के दौरान चोरों ने कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, तथा कई स्थानों पर चोरों ने प्रयास तो किया परंतु वे सफल नहीं हो सके। पोहरी में पुलिसिया गस्त की चोरों ने पोल खोल कर रख दी है।

बीते गुरूवार अंसारी कालोनी में पोहरी सरपंच नाजिरा खुर्शीद अंसारी के खडे हुये दो ट्रेक्टरों से चारों ने बैटरी पार कर दी जबकि पास ही खडे एक और ट्रेक्टर में से चोर बैटरी निकालने में सफल नहीं हो सके। दो बैटरी की बाजर में कीमत लगभग 25 हजार रूपये है। बैटरी चोरी की सूचना पोहरी थाने में दी गई। इस बैटरी चोरी की घटना के एक पखवाडे पूर्व चोरों ने एक घर से लगभग 40 हजार रूपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था इसी तरह 6 अप्रैल के रोज मुख्य मार्ग की तीन दुकानों के ताले भी चोरों ने चटका दिये थे। आये दिन होने वाली इन चोरी की वारदातों से पोहरीवासी सकते में हैं तथा पुलिस चोरों को पकडऩे में अभी तक असफल ही रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!