शिवपुरी- जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पतारा के पास आज सुबह लोड़ी पूजकर लौट रहे युवकों से भरी एक मेटाडोर पलट जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी छोटे लाल पुत्र खैमा कोली उम्र 40 साल निवासी विजयपुर, जगमोहन पुत्र रामचरण कोली उम्र 40,मीना पत्नि दर्शन कोली उम्र 22 साल, अनीता पत्नि जगमोहन उम्र 35 साल, प्रभू पुत्र सुखुआ उम्र 60, रश्मी पुत्री जगमोहन सिह कोली उम्र 2 साल, सभी निवासीगण बारको विजयपुर कल रेशम पूजने के लिए नरवर गए हुए थे तभी पूजा अर्चना करने के बाद आज सुबह अपने घर वापिस जा रहे थे। तभी पतारा मोड के पास अज्ञात लोग गंभीरूप से घायल गए। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।