शिवपुरी-जिले के खनियांधाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मुडिय़ा में दो व्यक्ति ने एक राहगीर को रोक कर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 393, 11/13 एमपीडीपीएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी इंदर सिंह लोधी पुत्र संग्राम सिंह लोधी निवासी मुडिय़ा अपनी मोटर साईकिल से अपने गांव जा रहा था तभी मुडिय़ा पहाड़ के पास घात लगाए खड़े अशोक पाल पुत्र सुगर सिंह एवं बृजेश पुत्र सुन्नी पाल निवासी सिलपुरा ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मोटर साईकिल चालक इंदर सिंह को रोकर लूटने का प्रयास किया तभी पीछे से आ रहे एक राहीर ने इस घटना को देकर इंदर सिंह लुटने से बचाया और इस बात की रिपोर्ट पुलिस थाना खनियांधाना जाकर कर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर से पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।