पड़ौसी ने की महिला के साथ छेड़छाड़

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरीनगर निवासी एक महिला अपने घर बैठी हुई तभी पास में रहने वाला एक व्यक्ति ने आकर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी वहीं वीरपुर निवासी महिला के साथ छत पर सो रही तभी गांव के व्यक्ति उसके साथ छेड़ा छाड़ की घटना को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रामवती (परिवर्तितनाम) पत्नि अमर जाटव अपने घर बैठी हुई थी तभी पास में ही रहने वाला रामजीलाल पुत्र छत्तू लाल निवासी हरीनगर उसके घर पर आया और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। वहीं एक दूसरी घटना में सुमा परिवर्तित नाम पत्नि अनिल बिछुआ निवासी वीरपुर अपनी छत पर सो रही थी तभी पास में ही रहने वाला नेपाल यादव छत पर आकर महिला के पास लेट गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा इस बात रिपोर्ट महिला ने अपने पति के साथ जाकर पिछोर थाने में दर्ज कराई जिस पर से पुलिस 354 का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!