झ़ासी के बदमाश की दिनारा के ग्राम डाबरदेही में मिली लाश

shailendra gupta
0
शिवपुरी-जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डाबरदेही के खेतों में एक युवक की लाश पड़ी मिलने की सूचना पुलिस को मिली जिस पर से पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंची और लाश को उठाकर उसे शिनाख्ती के लिए रखा गया। पुलिस ने लाश का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माठू उर्फ अजबसिंह पुत्र हुकुमसिंह उम्र 32 वर्ष निवासी छतरपुर थाना रकसा जिला झांसी की लाश आज सुबह एक खेत में पड़ी मिली, साथ ही उसकी बाइक क्रमांक यूपी 33, एच 6272 डली हुई थी। इस बात की सूचना पर से थाना प्रभारी दिनारा ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को उठाकर उसका पीएम कराया। बताया जाता है कि उक्त माठू अपराधिक प्रवृत्ति का था जिस पर झांसी जिले में कई प्रकरण भी दर्ज हैं। इसी के चलते किसी व्यक्ति ने इसके सिर पर पत्थर फटककर हत्या की है। हत्या का कारण अभी अज्ञात है, लेकिन पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!