शिवपुरी-देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रीज एरिया में आज शॉर्ट सर्किट के चलते एक टपरिया में आग लग गई जिससे टपरिया के अंदर बंधे दो बछड़ों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक भैंस व एक गैया बुरी तरह झुलस गई।
जानकारी के अनुसार इंड्रस्ट्रीज एरिया निवासी रामनरेश राय की टपरिया में आज दोपहर दो बजे के करीब अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे इस टपरिया के अंदर बंधे चार जानवर बुरी तरह से झुलस गये जिनमें से दो बछड़ों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब कि एक भैंस व एक गाय का पशुचिकित्सक द्वारा उपचार जारी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।