शिवपुरी. महाराष्ट्र समाज शिवपुरी ने पिछले दिनों ग्वालियर के पूर्व महापौर विवेक शेजवलकर की मां विमल शेजवलकर के निधन पर गहन शोक जताया है। गणेश मंदिर पर आयोजित बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने शोकसभा में कहा कि श्रीमती शेजवलकर ने ग्वालियर-चंबल संभाग में समाज को अपने कार्यों से प्रेरणा देकर काफी ऊंचाई प्रदान की थी।
उनके निधन पर दो मिनिट का मौन धारण भी किया गया। शोकसभा में समाज के ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. डीएस धुवेकर, लोकपाल यूजे इंग्ले, व्हीआर अभ्यंकर, डॉ. एनबी मुले, शरद जावड़ेकर, जयंत बक्षी, शोभा चितले, सरोज बालिंबे, विकास तीसगांवकर, नितिन मंदसौर वाले, श्रीकांत तेलंग, विनय राहुरीकर, विलास चांदोरकर, एसपी नांदेडकर, विजय करकरे, सोनू मोघे, शरद गलगले, संजय पोन्ड्रिक, अजय राहुरीकर, संतोष दर्शनी, मनीष मंगलमूर्ति, अविनाश आगवेलकर, हेमंत फडऩीस, शिरीष बेलसरे, केआर रत्नाकर, रामू सिनखेड़कर आदि लोग शामिल थे। समाज ने शोक संदेश पूर्व महापौर को भेजा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।