शिवपुरी. मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन एवं अध्यापक कांग्रेस द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उनकी मांगों को मानते हुए अध्यापकों की विषयवार और निकायवार सूची जारी कर दी गई है जिसके तहत यह निर्णय लिया गया है।
अध्यापक कांग्रेस, राज्य अध्यापक संघ, अध्यापक संगठन सहित शिक्षाकर्मियों के संगठनों द्वारा एक वर्ष से लगातार मांग की जा रही थी कि अध्यापकों की विषयवार सूची जारी कर दी जाए जिस पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। अंतत: जिला शिक्षा अधिकारी बीपी देशलहरा ने अध्यापकों की इस मांग को स्वीकृत कर उन्हें आंदोलन स्थगित करने पर मजबूर कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।