प्रदेश में 9 नये कॉलेज, शिवपुरी के लिए एक भी नहीं

shailendra gupta
0
मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में इंद्रगढ़, बकतरा, श्योपुर, जैतहरी, ईसागढ़, सीतामऊ, नटेरन, डोबी तथा टोंकखुर्द में 9 महाविद्यालय आरंभ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके साथ ही पूर्व से संचालित महाविद्यालयों खिलचीपुर, जावद, लखनादौन, शासकीय विधि महाविद्यालय इंदौर तथा जोबट में नये पदों के निर्माण की स्वीकृति भी दी।  
इसके साथ ही परसवाड़ा, कुरवाई, पलासिया, चंदेरी, पलेरा, जतारा, नीमच, पिपल्या मण्डी, सिरोंज, लखनादौन और नागौद में नवीन संकाय, नवीन विषय और स्नातक कक्षाएँ प्रारंभ करने का निर्णय भी लिया गया। इसके साथ ही उज्जैन और सागर में उच्च शिक्षा विभाग के 2 नवीन क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक कार्यालय शुरू करने की स्वीकृति भी दी गई। महाविद्यालय तथा इन क्षेत्रीय कार्यालय के लिये कुल 377 नये पद भी मंजूर किये गये हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!