शिवपुरी-दरगाह हजरत अब्बास अली शाह बाबा रह. के मजार प तीसरा उर्स मुबारक बड़ी शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है। जिसके तहत 10 मई गुरूवार को बाद नमाज फजर कुरानखानी एवं बाद अंसार दरगाह पर चादर पोशी की जावेगी। 11 मई बरोज शुक्रवार को मुकाम हुसैन टेकरी पर कब्बाली का प्रोग्राम आयोजन किया गया है।
जिसमें हिन्दुस्तान के मशहूर व मारूफ कब्बाल जनाव जहीर मियां नेनीताल उत्तरांचल से एवं जनाव सलीम अल्ताफ जावरा शरीफ मध्यप्रदेश से तश्रीफ ला रहे है। उर्स कमेटी के अध्यक्ष फरमान अली ने प्रेस को बताया कि नेनीताल से तश्रीफ ला रहे कब्बाल जहीर मियां पाकिस्तान के सूफी कब्बाल जनाव अजीज मियां के शार्गिद है और उन्हीं की शैली में प्रोग्राम पेश करते है जिसे अवाम द्वारा बहुत पसंद किया जाता है जावरा से तश्रीफ ला रहे कब्बाल सलीम अल्ताफ को हम हुसैन बाले है कलाम से मकबूलियत हासिल हुई है और अब उनका सुमार भी भी हिन्दुस्तान के बड़े कब्बालों में होता है। इस कार्यक्रम का आयोजन या गरीब नवाज कमेटी, सोसल बेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कौमी एकता के साथ सर्वधर्म सद्भाव कायम रखना एवं बुजुर्गाने से जुड़कर सभी धर्म के लोग फेज हासिल करें। कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा तादात में शिरकत फरमाऐं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।